प्रदेश कांग्रेस सेवादल व युवा कांग्रेस ने महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

  • सेवादल व युवा कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव

शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल व युथ कांग्रेस ने महंगाई को लेकर राजीव भवन से लेकर सब्जी मंडी, लोअर बाजार होते हुए जिलाधीश कार्यालय शिमला तक महंगाई को लेकर रैली निकाली। कांग्रेस सेवादल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र बांश्टू, प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने महंगाई के मुद्दे पर प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा व आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार मनमानी पर उतर आई है और महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम हो रही है। भाजपा सरकार के शासन में पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें लगातार आसमान को छू रही है, जिससे आम आदमी की जीवन दुभर हो गया है।

  •  जिलाधीश के माध्यम से कांग्रेस विधायकों पर दर्ज फर्जी एफ.आई.आर. को रद्द करने को लेकर राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन

वहीं प्रदेश कांग्रेस सेवादल जिला शिमला के अध्यक्ष वीरेन्द्र बांश्टू, जिला उपाध्यक्ष अनन्त राम शास्त्री, कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक कसुॅम्प्टी के अध्यक्ष शक्त राम कश्यप, कांग्रेस सेवादल जिला शिमला ग्रामीण यंग ब्रिगेड के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष चमन शर्मा, यंग ब्रिगेड शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, युवा कांग्रेस ब्लाॅक ग्रामीण उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र वर्मा व अन्य ने जिलाधीश शिमला आदित्य नेगी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को प्रदेश कांग्रेस के 5 विधायकों पर दर्ज की गई फर्जी एफ.आई.आर. व उनके निलंबन को रद्द करने की मांग की।
इसके पश्चात कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र बांश्टू कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने विधानसभा का घेराव किया व प्रदेश की भाजपा सरकार पर प्रदेश में पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया और कहा कि जिस तरह कांग्रेस के विधायकों पर फर्जी एफ.आई.आर. दर्ज की गई है उसे वापिस लिया जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल प्रदेश महासचिव व लोकसभा क्षेत्र शिमला की प्रभारी ऊषा मेहता, प्रदेश सेवा सुरक्षा दल कैप्टन सुनीता ठाकुर, कांग्रेस सेवादल जिला शिमला अध्यक्ष वीरेन्द्र बांश्टू, उपाध्यक्ष अनन्त राम शास्त्री, कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक कसुम्पटी के अध्यक्ष शक्त राम कश्यप, यंग ब्रिगेड जिला शिमला ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष चमन ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, यंग ब्रिगेड ब्लाॅक शिमला ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम ठाकुर व नरेन्द्र शर्मा, रूमा शर्मा, सत्या चैहान सहित सेवादल यंग ब्रिगेड, महिला सेवादल सहित युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *