ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन…

rajiv-kapoor_1534997710मुंबई : अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 58 साल थी। हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है। आज राजीव कपूर को चेम्बूर स्थित घर में हार्ट अटैक आया। उसके बाद उन्हें रणबीर कपूर सहित बाकी परिवार के सदस्य जल्दबाजी में इनलैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। राजीव कपूर ने करीब एक बजे राजीव कपूर ने आखिरी सांस ली।

अभी पिछले साल ही ऋषि कपूर की कैंसर से मौत हो गई थी। अभी परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि अब फिर से कपूर फैमिली पर मुसीबत आ पड़ी है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की है।_1612858776

राजीव कपूर एक्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। उन्होंने 1983 में फिल्म एक जान हैं हमसे डेब्यू किया था। राम तेरी गंगा मैलीफिल्म में वो मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। इसके अलावा वो कई और बड़ी फिल्मों आसमान (1984), लवर बॉय (1985), जबरदस्त (1985) और हम तो चले परदेस (1988) में भी नज़र आए। राजीव कपूर ने जिन फिल्मों को प्रोड्यूस किया उसमें आ अब लौट चलें (1999), प्रेमग्रंथ (1996) और Henna (1991) है. प्रेमग्रंथ को राजीव कपूर ने डायरेक्ट भी किया था।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *