पारदर्शिता से हुए पंचायती राज चुनाव :सुरेश कश्यप

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में 75% से ज्यादा कब्जा भारतीय जनता पार्टी का रहा है , अभी तक जिला परिषद के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 7 में से 7 जिला परिषद पर अपना कब्जा जमा लिया है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर, ऊना, सिरमौर, मण्डी, चंबा, कांगड़ा एवं सोलन में भारतीय जनता पार्टी के जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने हैं। कई जिलों में तो ऐसा भी हुआ है जहां कांग्रेस अपने उम्मीदवार भी नहीं दे पाई है

यह पूर्ण रूप से दिखाता है कि जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी और हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार में स्थापित हो चुका है। यह चुनाव अपने आप में ही एक बड़ा संकेत देते हैं कि 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की जय राम सरकार हिमाचल प्रदेश में स्थापित होने जा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की जनकल्याण नीतियों पर जनता को पूरा भरोसा है और हिमाचल प्रदेश सरकार सर्वस्पर्शी रूप से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बीडीसी के चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के 75% से अधिक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जीत के आए हैं। आज भारतीय जनता पार्टी ने जिला सिरमौर के जिला परिषद पद पर कब्जा जमा लिया है यह अपने आप में ही एक ऐतिहासिक जीत है। इसी के साथ साथ आज पच्छाद बीडीसी में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है।

उन्होंने कहा कि सभी जिला परिषद एवं बीडीसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को उनके नव दायित्व के लिए शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में जितने भी चुनाव हुए हैं वह पारदर्शिता के साथ हुए हैं और इसमें पूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया का ध्यान रखा गया है, जिस प्रकार से विपक्षी दल भाजपा की भारी-भरकम जीत से भयभीत होकर दुष्प्रचार कर रहे हैं वह पूर्ण तरीके से गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हिमाचल प्रदेश में अपनी सियासी जमीन की सख्ती दिखाई दे रही है इसलिए वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं , जिसमें वह पूर्ण रुप से नाकाम रहे हैं

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *