भजन सम्राट नरेंद्र चंचल नहीं रहे, 80 साल की उम्र में हुआ निधन
भजन सम्राट नरेंद्र चंचल नहीं रहे, 80 साल की उम्र में हुआ निधन
नई दिल्ली: भजन सम्राट और जगराता में माता के भजन गाने के लिए मशहूर नरेंद्र चंचल का दिल्ली में आज निधन हो गया। अपोलो अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे लीं। लम्बी बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ है. नरेंद्र चंचल 80 साल के थे।
बढ़ती उम्र के साथ वे काफी कमजोर हो गए थे। पिछले दो महीने से वे अपोलो अस्पताल में भर्ती थे। जानकारी के अनुसार आज दोपहर 12.15 बजे उनका निधन हुआ है। उनके गानों की बात करें तो लोगों को उनके गाने खूब पसंद थे।
बता दें, नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टुबर 1940 को अमृतसर के नमक हांडी में हुआ था। उनका बचपन बहुत ही धार्मक वातावरण में हुआ था। काफी संघर्ष के बाद उन्हें बॉलीवुड में काम मिला। उन्होंने बॉबी, बेनाम और रोटी कपड़ा और मकान जैसी कई फिल्मों में भी गाने गाए थे
नरेंद्र चंचल की बायोग्राफी भी आई थी। इसका नाम Midnight Singer है। उन्होंने अपनी बायोग्राफी Midnight Singer में अपने सफर के बारे में सब कुछ लिखा था। नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णों देवी भी जरूर जाया करते थे, लेकिन इस साल वे नहीं जा सके। वहां जाकर वे कार्यक्रम भी करते थे।