आनी: कार खाई में गिरी, 2 की मौत

आनी: उपमंडल आनी के डीम गांव में 3 सप्ताह पहले ही खरीदी नई कार की खुशियां उस समय गम में बदल गईं जब शुक्रवार सुबह गुगरा-जाओं-तराला मार्ग पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक ने मौके पर तो दूसरे ने सिविल अस्पताल आनी में उपचार के दौरान दम तोड़ा जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे सिविल अस्पताल आनी में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल रामपुर रैफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान चालक तैन सिंह पुत्र प्यारे लाल निवासी लढागी और अनूप राम पुत्र सोहन लाल निवासी डीम (कार मालिक) के रूप में हुई है जबकि घायल रणजीत सिंह पुत्र प्रताप सिंह, निवासी सजवाड़ (बंजार) का रहने वाला है।

डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे जाओं-तराला मार्ग और रुमाली नामक स्थान के समीप घटी है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल आनी भेजा। उन्होंने बताया कि कार सड़क से करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिरी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5  +  2  =