हिमाचल: प्रदेश में कल (शुक्रवार) से मौसम के बदलने की संभावना जताई जा रही है। 13 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही। जिसके चलते 14 से 17 नवंबर तक मध्य पर्वतीय और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं प्रदेश के कई क्षेत्रों में 15 नवंबर को बारिश और बर्फबारी होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 18 नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।