हिमाचल: प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल: प्रदेश में बदल सकता है मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल: प्रदेश में तीन दिन बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 13 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 14 नवंबर को उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं 15 और 16 नवंबर को मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले भागों में बारिश और उच्च पर्वतीय भागों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।