Update on Covid-19 in Himachal : प्रदेश में आज आये 674 नये मामले, जानें प्रदेश में आज किस जिले में आये कितने केस
Update on Covid-19 in Himachal : प्रदेश में आज आये 674 नये मामले, जानें प्रदेश में आज किस जिले में आये कितने केस
150 मरीज हुएआज स्वस्थ
हिमाचल: प्रदेश में आज (रविवार) को कोरोना पॉजिटिव के 674 नये मामले आए हैं। जिनमें बिलासपुर में 14,चंबा में 52, हमीरपुर में 7, कांगड़ा में 38,किन्नौर 5, कुल्लू में 72, लाहुल स्पीति में 39, मण्डी में 247, शिमला में 150, सिरमौर में 2, सोलन में 43 और ऊना में 5 मामले आये हैं।
वहीं प्रदेश आज में 150 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें बिलासपुर 14, चंबा से 23,कांगड़ा से 14, किन्नौर 2, लाहुल स्पीति 41, शिमला से 47, सिरमौर से 6, और ऊना से 3 लोग स्वस्थ हुए हैं।
प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 25486 पहुंच गया है जबकि सक्रिय मामले 4716 हैं। अब तक 20375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 371 की मौत हुई है और 18 राज्य के बाहर चले गए हैं।