हिमाचल: केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव शर्मा का हार्ट अटैक से निधन
हिमाचल: केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव संजीव शर्मा का हार्ट अटैक से निधन
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचपीसीयू) के कुलसचिव और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष संजीव शर्मा का हार्ट अटैक पड़ने से आज निधन हो गया। वह 55 वर्ष के थे।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब 8.30 बजे उन्हें हृदयाघात हुआ। परिजनों उन्हें लेकर तुरंत हमीरपुर अस्पताल ले गए। अस्पताल में उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया लेकिन कुछ समय पश्चात उनका निधन हो गया।
संजीव शर्मा इससे पूर्व केंद्रीय विश्वविद्यालय में ही परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं, हमीरपुर जिला के चकमोह डिग्री कॉलेज में भी उन्होंने केमिस्ट्री के प्रोफेसर के तौर पर सेवाएं दी थीं। संजीव शर्मा का चित्रकला में गहरी रुचि थी और वह एक अच्छे चित्रकार भी थे।