राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की रिकवरी दर 73.4 प्रतिशत

हिमाचल : प्रदेश में कोरोना से दो और लोगों की मौत

हिमाचल : प्रदेश में मंगलवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गयी। सुबह शिमला के आईजीएमसी में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को अब तक 4 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है।

वहीं अब कांगड़ा जिले में भी कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है। सुजानपुर निवासी एक 53 वर्षीय व्यक्ति को तीन दिन तक बुखार आने के बाद 14 सितंबर को कांगड़ा के टांडा अस्पताल में रेफर किया गया था। इनकी आज दोपहर में मौत हो गई है। मौत होने के बाद इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं दूसरा मामला ऊना का है। 71 वर्षीय व्यक्ति को 12 सितंबर को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। इन्हें अन्य बीमारियां भी थी इसके साथ ही इन्हें कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आज दोपहर में इनकी भी मौत हो गई है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *