प्रदेश में आज आये कोरोना के 357 मामले,  ठीक हुए 1459 मरीज

शिमला में आज आये 43 नये कोरोना पॉजिटिव मामले

शिमला: शिमला में आज 43 नये कोरोना पॉजिटिव के मामले आये हैं। जिनमें शिमला IGMC के कैंसर अस्पताल में एक रोगी कोरोना पॉजिटिव आया है, यह चार दिन पहले ही अस्पताल में एडमिट हुआ था। वहीं बीती देर रात BCS  से भी एक 34 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उधर KNH के गायनी वार्ड से 55 वर्षीय मंडी की महिला भी पॉजिटिव आई है। बालूगंज क्षेत्र का 37 वर्षीय पुरुष भी पॉजिटिव पाया गया है। शोघी से 30 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव, तो वहीं न्यू शिमला से 47 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। नाभा क्षेत्र से भी एक 49 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आया है। सचिवालय में एक और 30 वर्षीय महिला कर्मी पॉजिटिव आई है। घुमारवीं के 85 वर्षीय व्यक्ति भी शिमला में इलाज करवाने के दौरान पॉजिटव पाए गए है। शिमला के चक्कर में 55 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आये हैं। IGMC के फ्लू ओपीडी में ठियोग के धर्मपुर से 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। न्यू शिमला से एक और 56 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आये हैं। न्यू शिमला से 14 वर्ष का बच्चा भी पॉजिटिव आया है। न्यू शिमला से 54 वर्षीय एक और पुरुष पॉजिटिव आया है। शिमला के संजौली से 28 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। फ्लू ओपीडी से लॉंगवुड क्षेत्र के 84 वर्ष के वृद्ध भी पॉजिटिव आये हैं। फ्लू ओपीडी के ऑय डिपार्टमेंट के 51 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव आया है। वही फ्लू ओपीडी से लॉंगवुड क्षेत्र के 70 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। IGMC यूरोलॉजी से 50 वर्षीय महिला पॉजिटिव आयी है। देर रात बीते शुक्रवार ये पॉजिटिव केस आए थे।

वहीं आज शाम शिमला में 22 मामले आये हैं। जिनमें से 19 नए व तीन फॉलो अप मामले हैं। पहला मामला टिक्कर से पॉजिटिव आया है। वहीं दो मामले रामपुर से हैं। 4 मामले चौपाल क्षेत्र के हैं। 1 शिमला के रामनगर क्षेत्र से आया है। दो मामले आज जुन्गा क्षेत्र से आये है। संजौली क्षेत्र से फिर आज एक मामला आया है। फागली क्षेत्र से 2 मामले आये है। वहीं 2 मामले रोहड़ू से हैं। एक मामला BCS से है। वहीं किन्नौर का एक व्यक्ति शिमला में पॉजिटिव पाया गया है। घुमारवीं का भी एक व्यक्ति शिमला में पॉजिटिव पाया गया है। वहीं 3 फॉलो अप मामले ccc मशोबरा के पॉजिटिव आये हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *