राजीव शुक्ला के प्रभारी बनने से कांग्रेस को मिलेगा लाभ : कुलदीप राठौर

शिमल:.कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मामलों का प्रभारी बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा है कि राजीव शुक्ला के हिमाचल प्रभारी बनने से उनके लम्बे राजनैतिक अनुभव का लाभ प्रदेश कांग्रेस को मिलेगा।
राठौर ने कहा कि राजीव शुक्ला एक बहुत ही अनुभवी राजनितिज्ञ है और उनके मार्गदर्शन से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को बहुत लाभ होगा।
राठौर ने प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान प्रभारी रजनी पाटिल के प्रदेश कांग्रेस को दी गई उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में प्रदेश में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ी।उन्होंने रजनी पाटिल को जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के मामलों का प्रभारी बनने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी है।
राठौर ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्य सभा मे कांग्रेस के उप नेता आनंद शर्मा को कांग्रेस कार्यसमिति का सदस्य बनने पर भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *