हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: सोनिया गांधी ने पुनर्गठित की CWC

c7b2ad70-6cef-4d5e-8e43-e47e54b12e43नई दिल्ली: कांग्रेस संगठन को लेकर बड़े एलान किए गए हैं। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमिटी (CWC) को पुर्नगठित किया है। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष के सहयोग के लिए छह नेताओं की एक कमेटी भी बनाई गई है। इसके साथ ही कई राज्यों के प्रभारी बदले गए हैं और कांग्रेस में संगठन चुनाव करवाने वाले केंद्रीय चुनाव प्राधिकार को भी पुनर्गठित किया गया है।

इन नेताओं का नाम है नदारद: रणदीप, तारिक अनवर और जितेंद्र सिंह महासचिव बनाए गए वहीं गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासनिक जैसे चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को भी बराबर जगह मिली है। हालांकि चिट्ठी लिखने वाले नेताओं में शामिल भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी का नाम किसी भी लिस्ट में नहीं है। सचिन पायलट का नाम भी नदारद है।

रणदीप सुरजेवाला और तारिक अनवर के अलावा जितेंद्र सिंह को सीडब्ल्यूसी सदस्य बनाया गया है। दिग्विजय सिंह की भी वापसी हुई है और उन्हें सीडब्ल्यूसी का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण है जितिन प्रसाद का नाम जिन्हें बंगाल का प्रभारी बनाया गया है और इस वजह से सीडब्ल्यूसी का विशेष आमंत्रित सदस्य से प्रमोट कर स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. जितिन प्रसाद भी चिट्ठी लिखने वाले 23 नेताओं में शामिल थे। सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, राजीव शुक्ला, पवन बंसल जैसे नेता भी स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

महासचिवों में रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक, तारिक अनवर को केरल, जितेंद्र सिंह को असम और हरीश रावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। अजय माकन को राजस्थान और मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश का प्रभार पहले ही मिल चुका है। प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश की प्रभारी बनी रहेंगी। वयोवृद्ध नेता मोतीलाल वोरा की विदाई हो गई है। पवन कुमार बंसल को प्रशासन का प्रभार मिला है।

प्रोमोशन पाने वालों में जितिन प्रसाद को पश्चिम बंगाल, राजीव शुक्ला को हिमाचल प्रदेश, मनिकम टैगोर को तेलंगाना, एचके पाटिल को महाराष्ट्र, विवेक बसंल को हरियाणा, देवेंद्र यादव को उत्तराखंड और मनीष चतरथ को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय का प्रभारी बनाया गया है। रजनी पाटिल को जम्मू कश्मीर का नया प्रभारी बनाया गया. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मदद के लिए विशेष कमिटी बनी है। एके एंटनी, अहमद पटेल, अम्बिका सोनी, वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला इसके सदस्य बनाए गए हैं।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकार का अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को बनाया गया है। अरविंदर सिंह लवली समेत चार अन्य नेता इसके सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि सोनिया गांधी की जगह कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा.. ?

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *