Update on Covid-19 in Himachal : प्रदेश में 148 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, जानें किस जिले में आये कितने केस
Update on Covid-19 in Himachal : प्रदेश में 148 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, जानें किस जिले में आये कितने केस
जबकि 64 मरीज हुए स्वस्थ
हिमाचल: प्रदेश में आज वीरवार शाम को 148 नये कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिनमें बिलासपुर में 9, चंबा में 1, कांगड़ा में 13, किन्नौर में 12, कुल्लू 4,मण्डी में 63, शिमला में 34 और सिरमौर में 12 मामले आये हैं।
आज 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें बिलासपुर से 1, चंबा से 1, कांगड़ा से 4, शिमला से 14, हमीरपुर 18 और ऊना से 21 स्वस्थ हुए हैं।
प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8295 पहुंच गया है जबकि सक्रिय मामले 2576 हैं। अब तक 5645 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 61 की मौत हुई है और 11राज्य के बाहर चले गए हैं।