हिमाचल सीएम ने कंगना रनौत को सुरक्षा उपलब्ध कराने का लिया निर्णय (देखें वीडियो क्या बोले सीएम)

  • मुख्यमंत्री बोले: कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी है, उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है

शिमलाः बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 9 सितंबर को मुंबई जा रही हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने के धमकी दी है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाने का फैसला किया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को वीडियो के माध्यम से कहा कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की बेटी है और उनकी सुरक्षा महत्वपूर्ण है।” राज्य सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को राज्य में सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और उनकी मुंबई यात्रा के दौरान भी सुरक्षा उपलब्ध कराएगी है। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि बाॅलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत के जीवन को खतरे में देखते हुए राज्य सरकार ने उनके प्रवास और आवागमन के दौरान पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय के कंगना रणौत को सीआरपीएफ द्वारा सुरक्षा प्रदान करने के निर्णय के लिए भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सहायक कमाण्डेंट के नेतृत्व में सीआरपीएफ कमांडों का एक दल सहायक कर्मचारियों के साथ मनाली पहुंच रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *