शिमला: शिमला में आज (रविवार) को 19 नये कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। शिमला के रोहड़ू में 12 मजदूर पॉजिटिव आये है, जिन्हें dccc रोहड़ू शिफ्ट किया जा रहा है वहीं शिमला से 6 कोरोना के मामले आये हैं, जिनमें से 5 मामले पिछले कल देर रात का और एक आज नया मामला सामने आया है। दूसरा मामला भी IGMCका ही है जिसमें यूरोलॉजी की एक 52 वर्षीय डॉ. पॉजिटिव आयी है।
शिमला की 51 वर्षीय महिला चिकित्सक व उनका 12 वर्षीय पुत्र भी पॉजिटिव आया है, इससे पहले महिला चिकित्सक के पति भी पॉजिटिव आये थे, जिसके प्राथमिक सम्पर्क के कारण अब इन दोनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी है। वहीं शिमला में देर रात 2 और पॉजिटिव मामले आये है एक की उम्र 64 वर्षीय है। वहीं दूसरे की उम्र 56 वर्ष है। वहीं एक 28 वर्षीय महिला चिकित्सक भी पॉजिटिव आयी है। इसके साथ ही आज एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आया है जो शिमला से ही है।
बता दें कि अभी तक IGMCके 5 डॉक्टर पॉजिटिव आ चुके हैं।