कांगड़ा: कांगड़ा पुलिस चौकी रानीताल के साथ लगते नाग मंदिर चेलियां गांव, दरकाटा पंचायत में रात को एक स्लेटपोश मकान के गिरने से एक लड़की की दबकर मौत हो गई। 17 साल की सलोनी पुत्री अशोक कुमार पत्रवाल रात करीब डेढ़ बजे हादसे का शिकार हुई। बताया जा रहा है साथ लगती गोशाला भी जमींदोज हो गई, इस कारण दो मवेशी में दबकर मर कर गए।
जानकारी अनुसार घटना के दौरान किशोरी कमरे में सोई हुई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सोए हुए थे। रात डेढ़ बजे पहले कमरे की दीवार गिरी और 16 साल की सलोनी दब गई। परिवार के अन्य सदस्य जैसे ही बरामदे से बाहर निकले तो वह भी गिर गया। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और घायल किशोरी को बाहर निकाल कर टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवती 12वीं कक्षा में पढ़ती थी।
मृतका की छोटी बहन भी उसके साथ कमरे में ही सोती थी, लेकिन वह अपनी बुआ के घर गई थी, इसलिए वह बाल बाल बच गई। टांडा में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंपा जाएगा।