प्रदेश में कोरोनो से आज दो महिलाओं की मौत

हिमाचल: प्रदेश में आज दो महिलाओं की कोरोनो से मौत हो गयी। एक मामला सुबह सिरमौर के नाहन में आया था, जहां एक 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। वहीं शाम को अब पालमपुर की एक महिला की मौत हुई है। उक्त महिला मरांडा में डेंटल मैकेनिक के रूप में काम करती थी तथा शुक्रवार ही उसे नागरिक चिकित्सालय पालमपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिसके पश्चात उसके सैंपल लिए गए जो जांच में पॉजिटिव आए हैं। बताया जा रहा है कि महिला को पिछले कल बुखार आया था। पालमपुर में महिला की मौत जांच में कोविड-19 संक्रमित पाए जाने की नागरिक चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विनय महाजन ने पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *