हिमाचल: प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक व्यक्ति मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मिली जानकारी अनुसार उक्त व्यक्ति शाहपुर का रहने वाला था। धर्मशाला में किराए के मकान में रहता था। इसे चार दिन से बुखार था। बुधवार रात को इसे धर्मशाला अस्पताल लाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गयी। मौत के बाद लिए सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी। कांगड़ा डीसी राकेश प्रजापति ने मौत की पुष्टि की है।