शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मंत्रिमंडल में सभी सदस्यों की नियुक्ति के बाद शुक्रवार देर रात मंत्रियों के विभाग भी तय कर दिए गए। शुक्रवार को दिनभर केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंत्रणा के बाद मुख्यमंत्री ने 2022 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने मंत्रियों के विभागों की सूची राज्यपाल से मंजूर करवा ली।