शिमला : सोमवार को अभी तक हिमाचल में आज कोरोना के 5 नए मामले आए हैं। जबकि आज 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। कांगड़ा और हमीरपुर जिला में दो-दो और एक मंडी में सामने आया है। ठीक होने वालों में कांगड़ा के 11, हमीरपुर के 9 तथा चंबा व ऊना से एक-एक मरीज हैं। अभी तक आए पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।प्रदेश में कुल आंकड़ा 1072 पहुंच गया है। जिसमें से अभी 302 एक्टिव केस हैं। अब तक 750 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं व 9 की मृत्यु हुई है। हिमाचल में सोमवार को अब तक 739 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 449 नेगेटिव रहे हैं जबकि 290 की रिपोर्ट आना बाकि है।
- कांगड़ा जिला में आज कोरोना पॉजिटिव के 2 नए मामले
कांगड़ा जिला में आज कोरोना पॉजिटिव के 2 नए मामले आए हैं। अभी तक आए पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं। तहसील नूरपुर के गांव कुल्हान का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मुज्जफरपुर से लौटा है। व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। दूसरे मामले में तहसील जयसिंहपुर के लाहड़ की 27 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। युवती 25 जून को मुंबई से लौटी है। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है।
- जिला मंडी में अबू धाबी से लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव
मंडी जिला में नगर परिषद सुंदरनगर का रोपा निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 29 जून को अबू धाबी से आया है। सुंदरनगर शहर के एक होटल में क्वारंटाइन था। वहीं पर युवक के सैंपल लिए गए थे। आज सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। युवक को कोविड केयर सेंटर ढांगसी धार शिफ्ट किया गया है।
- हमीरपुर जिला में आज कोरोना के 2 नए मामले
हमीरपुर जिला में आज कोरोना के 2 नए केस आए हैं। यह दोनों मामले बड़सर उपमंडल के हैं। जिसमें से एक नोएडा तो दूसरा दिल्ली से वापस आया था। आज बड़सर का रहने वाला 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक डुंगरी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था। इसके अलावा बड़सर का ही 53 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटा यह व्यक्ति दियोटसिद्ध में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था।