नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े हर दिन नया रिकॉर्ड बना कर रहे हैं। देश में अब संक्रमितों की कुल संख्या पांच लाख के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 5 लाख 28 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 16095 की मौत हो चुकी है, जबकि तीन लाख से ज्यादा ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 19,906 नए मामले सामने आए और 410 मरीजों की मौत हुई है।
- दुनिया में चौथा सबसे प्रभावित देश
कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में भारत चौथे स्थान पर है। भारत से अधिक मामले अमेरिका (2,596,403), ब्राजील (1,315,941), रूस (627,646) में हैं. वहीं भारत में मामले बढ़ने की रफ्तार दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है। अमेरिका और ब्राजील के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।
क्रमांक |
राज्य का नाम |
कोरोना के कुल मामले (11 विदेशी नागरिक शामिल)
|
ठीक हुए/डिस्चार्ज हुए |
मौत |
1 |
अंडमान निकोबार |
72 |
43 |
0 |
2 |
आंध्र प्रदेश |
12285 |
5480 |
157 |
3 |
अरुणाचल प्रदेश |
177 |
54 |
1 |
4 |
असम |
8931 |
6843 |
59 |
5 |
बिहार |
8931 |
6843 |
59 |
6 |
चंडीगढ़ |
428 |
335 |
6 |
7 |
छत्तीसगढ़ |
2545 |
1914 |
13 |
8 |
दिल्ली |
80188 |
49301 |
2558 |
9 |
गोवा |
1128 |
420 |
2 |
10 |
गुजरात |
30709 |
22409 |
1789 |
11 |
हरियाणा |
13427 |
8472 |
218 |
12 |
हिमाचल प्रदेश |
894 |
509 |
9 |
13 |
जम्मू कश्मीर |
6966 |
4225 |
93 |
14 |
झारखंड |
2339 |
1724 |
12 |
15 |
कर्नाटक |
11923 |
7287 |
191 |
16 |
केरल |
4071 |
2110 |
22 |
17 |
लद्दाख |
960 |
554 |
1 |
18 |
मध्य प्रदेश |
12965 |
9971 |
550 |
19 |
महाराष्ट्र |
159133 |
84245 |
7273 |
20 |
मणिपुर |
1092 |
432 |
0 |
21 |
मेघालय |
47 |
42 |
1 |
22 |
मिजोरम |
148 |
55 |
0 |
23 |
ओडिशा |
6350 |
4606 |
18 |
24 |
पुद्दुचेरी |
619 |
221 |
10 |
25 |
पंजाब |
5056 |
3320 |
128 |
26 |
राजस्थान |
16944 |
13367 |
391 |
27 |
तमिलनाडु |
78335 |
44094 |
1025 |
28 |
तेलंगाना |
13436 |
4928 |
243 |
29 |
त्रिपुरा |
1334 |
1071 |
1 |
30 |
उत्तराखंड |
2791 |
1912 |
37 |
31 |
उत्तर प्रदेश |
21549 |
14215 |
649 |
32 |
पश्चिम बंगाल |
16711 |
10789 |
629 |
भारत में कुल मरीजों की संख्या |
528859 |
309713 |
16095 |
- एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
देश में इस वक्त दो लाख कोरोना के एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में 66 हजार से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर दिल्ली, तीसरे नंबर पर तमिलनाडु, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।
एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का चौथा स्थान है। यानी कि भारत ऐसा चौथा देश है, जहां फिलहाल सबसे ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।