हिमाचल: प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोलन जिले में कोरोना के तीन नए मामले बुधवार सुबह सामने आए हैं। इनमें सोलन शहर से दो महिलाएं व बद्दी से एक युवक शामिल है। दोनों महिलाएं दिल्ली से लौटी हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद महिलाओं को कोविड केयर सेंटर नौणी शिफ्ट कर दिया है।
मंगलवार देर रात कोविड अस्पताल काठा में दाखिल एक मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे शिमला रेफर किया गया है। सोलन में अब कुल एक्टिव मामले 50 हो गए हैं।
प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 778 हो गया है तो वहीं सक्रिय मामले 322 हैं। 437 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 11 राज्य के बाहर चले गए हैं। 6 की मौत हो गई है। आज 5 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।