हिमाचल: प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च में हुई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश सोनी ने पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा की। परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा है। 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में इस साल 104323 विद्यार्थी बैठे थे। इनमें से 70571 विद्यार्थी पास हुए। 5617 की कंपार्टमेंट आई है। 27197 विद्यार्थी फेल हुए। प्रदेश भर में 2227 परीक्षा केंद्रों पर हुई।
वहीं, आठ जून को 12वीं कक्षा के भूगोल विषय का पेपर हो गया। अब जून के अंतिम सप्ताह में 12वीं का भी परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है।