हिमाचल: प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। वहीं शुक्रवार यानि आज प्रदेश में तीसरे कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
जानकारी अनुसार हमीरपुर के 52 वर्षीय एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हो गई है। यह व्यक्ति 6 मई को दिल्ली से लौटा था। दिल्ली के आजादपुर में हलवाई का काम करता था। इसे भोटा चैरीटेवल अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज तबीयत बिगड़ने पर व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया। मेडिकल कॉलेज नेरचौक मंडी पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के चलते हिमाचल में यह तीसरी मौत है। इससे पहले कांगड़ा में एक तिब्बती बुजुर्ग और मंडी में सरकाघाट के एक युवक की मृत्यु हो चुकी है। अब हमीरपुर से यह मामला सामने आया है। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत के साथ अब हिमाचल में एक्टिव केस 33 रह गए हैं। विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुण जिंदल ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है।