मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में किया चुनावी जनसभा को संबोधित

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में केन्द्र सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवा रही है, ताकि वे देश के विकास में भागीदार बन सके। मुख्यमंत्री आज नई दिल्ली में मॉडल टाउन विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत शक्ति नगर, घण्टाघर और संगम पार्क में भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं किया है। पिछले पांच वर्षों में दिल्ली में विकास ठप्प पड़ा है। इसलिए अरविंद केजरीवाल को पुनः सत्ता में वापसी का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की प्रबुद्ध जनता समझदार है और इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को करारा जवाब देगी।

जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण भारत विश्व का शक्तिशाली देश बनने की ओर अग्रसर है। अब अनुच्छेद 370 और 35ए इतिहास बन चुके हैं और भारत में एक संविधान और एक निशान है। जय राम ठाकुर ने इसके उपरांत बुराड़ी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रदीप विहार में भी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जन्म भूमि को लेकर सवोच्च न्यायालय का निर्णय भी ऐतिहासिक है, जिसके कारण भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का रास्त प्रशस्त हुआ है। इसी प्रकार नागरिकता संशोधन अधिनियम भी ऐतिहासिक कदम है, जिसका हिमाचल सरकार समर्थन करती है, क्योंकि इससे पाकिस्तान, बांग्ला देश और अफगानिस्तान प्रताड़नाएं झेल रहे अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को सहायता मिलेगी।

उन्होंने मॉडल टाउन विधान सभा क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया, ताकि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनें और दिल्ली का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *