शिमला: हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा-2019 की परीक्षा में प्रदेश की बेटियों ने खूब नाम रौशन किया है। सिविल जज परीक्षा के लिए 10 स्थानों में से 8 पर बेटियों ने कब्जा किया है। शिमला के जुब्बल की बेटी चुनौती संगरोली ने जहां टॉप किया है। कांगड़ा के इंदौरा की दिव्यांग बेटी प्रियंका भी जज चयनित हुईं हैं। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 10 पदों के लिए 5 से 7 दिसंबर तक साक्षात्कार लिए गए थे।
परीक्षा में चुनौती सगरोली टॉपर बनी हैं। दूसरे स्थान पर प्रवीण लाटा, तीसरे स्थान पर दिव्या शर्मा रहीं। इसके अलावा, परीक्षा में शाविक घई, अनुलेखा तंवर, मेघा शर्मा, शीतल गुप्ता, रितु सिन्हा, श्रुति बंसल और प्रियंका देवी ने सफलता हासिल की है। ये सभी सिविल जज बनेंगे।