फतेहपुर के जवान को सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

फतेहपुर: हिमाचल प्रदेश के हाडा पंचायत के जवान कश्मीर सिंह हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिनका आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हाडा गांव में किया गया। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। शुक्रवार सुबह सात बजे उनका शव पैतृक गांव पहुंचा। शव को देखते ही जवान की पत्नी व दोनों बच्चे रोने लग पड़े। बता दें कि हाडा निवासी कश्मीर सिंह (47) पुत्र ज्ञान सिंह देहरादून के समीप पिथौरागढ़ में सेना के विंग आरटी में तैनात था। कश्मीर सिंह के पुत्र प्रतीक ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी है। जेसीओ गुलेर चंद की अगुवाई में धर्मशाला के मैक्लोडगंज से आई 16-पंजाब रेजीमेंट के जवानों ने उन्हें सलामी दी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार फतेहपुर सुरेश कुमार ,एएसआई रमेश चंद व उनकी टीम जवान को श्रद्धांजलि दी गई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *