कांगड़ा : कैंसर को ठीक करने वाले विश्व विख्यात डॉक्टर यशी ढोंडेन नहीं रहे। 93 साल की उम्र में हिमाचल के कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। डॉ. यशी अपने निवास अशोका होटल में रहते थे।
डॉ. यशी के पास दुनिया भर से कैंसर रोगी इलाजे करवाने आते थे। इलाज के लिए इनके पास दो-दो महीने तक की वेटिंग लिस्ट होती थी। जहां मेडिकल साइंस भी जवाब दे जाती थी, वहां डॉ. यशी के इलाज से रोगियों को बहुत आराम मिलता था। उन्हें कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का इलाज करने के लिए पद्मश्री अवार्ड मिला।