नगर निगम शिमला बनेगी देश की पहली पेपर लेस नगर निगम, पार्षदों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ आरम्भ

  • नगर निगम में ई प्रणाली को लेकर कवायद शुरू,महापौर, उपमहापौर तथा 18 पार्षदों ने विधान सभा के ई-विधान सैंटर में लिया प्रशिक्षण

रीना ठाकुर/शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय के ई-विधान सैंटर में नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा ने 18 नगर निगम सदस्यों के साथ अलग-अलग दो सत्रों में ई-विधान प्रणाली पर प्रशिक्षण लिया। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष के निदेशक सूचना प्रोद्योगिकी धर्मेश शर्मा ने इस अवसर पर इन सभी को ई-विधान प्रणाली की जानकारी दी। इसके उपयोग तथा इससे होने वाले फायदे के बारे भी अवगत करवाया। इस अवसर पर सभी को मोबाईल ऐप , ऑन लाईन सिस्टम तथा लैपटॉप पर कार्य करने बारे प्रशिक्षण दिया गया। आज का प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैच में करवाया गया। पहले बैच में महापौर सहित वार्ड न. 1 से 9 तक के पार्षद तथा दूसरे बैच में उपमहापौर व बार्ड न. 10 से 18 तक के पार्षदों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इस अवसर पर महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि यह एक पर्यावरण मित्र प्रणाली है तथा इससे नगर निगम के कार्यों में जहां दक्षता आयेगी वहीं पारदर्शिता भी बनी रहेगी। उन्होंने इसे शीध्र ही नगर निगम में अपनाने के लिए उचित कदम उठाने का भरोसा जताया।

कुसुम सदरेट ने कहा कि ई-विधान प्रणाली का प्रशिक्षण हासिल करना व इसे स्थापित करना नगर निगम के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धी होगी। देश के किसी भी नगर निगम में ई-विधान प्रणाली नहीं है और शिमला नगर निगम पहला निगम होगा जो ऐतिहासिक एवं उच्च्‍ तकनीक युक्त प्राप्त ई-विधान प्रणाली को स्थापित करने वाला पहला निगम बनेगा। जबकि विधान सभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने नगर निगम में ई-विधान प्रणाली को स्थापित करने में विधान सभा की ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *