कांग्रेस ने राज्य सरकार को दी प्रदेश में कुशासन के लिए जश्न मनाने की सलाह

  • 2 साल का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में जश्र मनाने की चल रहीं तैयारियों पर कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

शिमला : दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में जश्र मनाने की चल रहीं तैयारियों पर कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि 2 साल के कार्यकाल में सरकार की एक भी उपलब्धि नहीं है, ऐसे में किस बात का जश्र मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार 27 दिसम्बर को क्या इस बात का जश्र मनाएगी कि राज्य में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है? प्रदेश बेरोजगारी के मसले पर आज देश में तीसरे पायदान पर पहुंच चुका है और बेरोजगार सड़क पर घूम रहे हैं। क्या इस बात का जश्र मनाया जाएगा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और यहां तक की महिलाएं सुरक्षित नहीं है तथा बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के अपने जिला में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपमानित किया गया। कांग्रेस ने प्रदेश में कुशासन के लिए जश्न मनाने की सलाह दी है।

उन्होंने पूछा कि क्या इस बात का जश्र मनाया जाएगा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आज हिमाचल कर्ज में डूबता जा रहा है। क्या प्रदेश में नशे का बढ़ते कारोबार का जश्र मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में युवा नशे की ओवरडोज के कारण मौत का शिकार हो रहे हैं जबकि सरकार नशे का कारोबार को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *