छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए तो एबीवीपी खोलेगी सरकार के खिलाफ मोर्चा

छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए तो एबीवीपी खोलेगी सरकार के खिलाफ मोर्चा

  • छात्र संघ चुनावों की बहाली का सरकार ने सत्ता में आने से पहले किया था वादा, लेकिन अब नहीं कर रही बहाल : प्रांत मंत्री आकाश नेगी

शिमला: प्रदेश की भाजपा सरकार ने अगर छात्र संघ चुनावों को बहाल नहीं किया तो 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को कोस्टा से बाहर किया जाएगा। छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। एबीवीपी आने वाले समय में सरकार की नाकामयाबियों को लेकर सड़कों पर उतरेगी। एबीवीपी ने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार अपने वादों पर खरा नहीं उतर पाई है।

शिमला में पत्रकार वार्ता में एबीवीपी के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि छात्र संघ चुनावों की बहाली का सरकार ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था लेकिन अब सरकार चुनाव बहाल नहीं कर रही है। छात्र संघ चुनाव छात्रों का संवैधानिक अधिकार है। प्रदेश में शिक्षा का निजीकरण हो रहा है। निजी स्कूल और विश्व विद्यालय फीस के नाम पर छात्रों को लूटने का काम कर रही है। बेरोजगारी और पर्यटन के क्षेत्र में सरकार एक भी काम नही कर पाई है। प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन सरकार पर्यटन को विकसित करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *