प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पूरी तरह भंग, राठौर बने रहेंगे अध्यक्ष

शिमला: लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में मिली कांग्रेस को हार के बाद हाई कमान ने बड़ा निर्णय लिया है। पार्टी हाई कमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर हाई कमान ने भरोसा जताया है। कुलदीप सिंह राठौर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और नई कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी भी राठौर को सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि नई कमेटियों के गठन को लेकर हाईकमान की ओर से जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *