ऊना: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

ऊना: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

ऊना: ऊना जिले में रंगड़ों के काटने से तीसरी मौत हो गई है। पुलिस थाना अंब के तहत गांव चक्क बेहड़ जसवां में रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रंगड़ों के हमले से घायल बिहार के गंगा राम (48) पुत्र विकास पासवान की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। खेतों में काम करते समय किसानों पर रंगड़ व मधुमक्खियों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। बीते एक माह जिला मंडी में रंगड़ों के काटने से करीब पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें दो महिलाएं, एक बच्ची व दो पुरुष शामिल हैं। 15 से अधिक लोग रंगड़ों के काटने से घायल हुए हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *