प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निकाली रोष रैली

शिमलाः प्रदेश कांग्रेस ने वीरवार को शिमला में केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष रैली निकाली। जिला भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से लेकर डीसी ऑफिस तक रोष रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह रैली कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, कांग्रेस किसान सेल प्रमुख और हिमाचल पर्यवेक्षक नाना पटोले,  नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की अगुवाई में निकाली गई। रोष रैली  में जयराम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस सरकार को सबसे असफल सरकार करार दिया।

हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि बीजेपी सरकार बेवजह के मुद्दों की तरफ जनता का ध्यान भटकाकर महंगाई को कम करने के लिए कोई कारगर नीति नहीं बना रही है। धर्मशाला में इन्वेस्टर मीट नही बिग फ्लॉप शो हुआ है। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं। ये सरकार वीरभद्र सिंह के काम को भी आगे नहीं बढ़ा पाई है 2022 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है।  वहीं उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के दौरान पाटिल ने दो टूक कहा कि किसी को भी कांग्रेस पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। पार्टी की झूठी तारीफें करने वालों की जगह बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने वालों को सम्मान दिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मोदी हिमाचल में आए तो ओद्योगिक पैकज क्यों नहीं दिया गया। जयराम सरकार पीएम के समक्ष प्रदेश का पक्ष भी नहीं रख पाई। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफ़ल रही है। सरकार एनएच, रेल लाइन और हवाई लाइन बनवाने में नाकाम साबित हुई है। अगर बीजेपी सरकार ने इस तरफ समय रहते ध्यान नहीं दिया तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा इन्वेस्टर मीट के नाम पर प्रदेश की जनता के छलावा हुआ है। उसका आने वाले समय में जवाब दिया जाएगा। ये कांग्रेस वह कांग्रेस है जो जय राम सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

नाना पटोले ने बीजेपी के खिलाफ चलाए आंदोलन की सराहना की ओर कहा कि बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद देश को बड़े बड़े सपने दिखाए वह धराशायी हो गए। भारत 2014 में बेरोजगारी दर 3.4 फ़ीसदी थी जो 2019 में बढ़कर 8.1 हो चुकी है। जो पिछले 45 वर्षों में सर्वाधिक हैं।

उधर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। नशे से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। बदले की भावना से भाजपा काम कर रही है।

इससे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल लाल नेहरू को याद करते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। 10 दिन तक चले कांग्रेस के सरकार विरोधी आंदोलन का आज समापन हो गया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *