हिमाचल: निजी होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़

कांगड़ा: पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा: प्रदेश के जिला कांगड़ा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरनोटा में शराब के नशे में धुत बेरहम पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रणजीत सिंह (48) पुत्र जैसी राम गांव हरनोटा ने अपनी पत्नी स्नेहलता (45) को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला। रणजीत ने बुधवार देर रात वारदात को अंजाम दिया।

स्नेहलता आंगनबाड़ी में हेल्पर के पद पर तैनात थी। आरोपी रणजीत सिंह मजदूरी का काम करता है। वारदात के समय वह शराब के नशे में धुत था। कत्ल करने के बाद आरोपी स्थानीय पंचायत प्रधान जगदीश चंद के पास गया और कहने लगा कि उसकी पत्नी को मेरे भाई ने मार दिया है। ज्वाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे जाँच चल रही है।

स्नेहलता की दो बेटियां व एक बेटा है। वारदात के समय घर पर कोई नहीं था। छोटी बहन किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। बेटा सेना भर्ती के लिए गया हुआ था। बड़ी बेटी की शादी इसी माह नौ नवंबर को हुई थी। बड़ी बेटी ने शादी के बाद पहली बार आज गुरुवार को अपने मायके आना था।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *