ऊना: रंगड़ों के काटने से एक व्यक्ति की मौत

मण्डी : रंगड़ों के काटने से महिला की मौत, एक गंभीर

मण्डी : मण्डी जिले के धर्मपुर की ग्राम पंचायत सरी के सन्नोर गांव में रंगड़ों के काटने से महिला की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। प्रियंका (23) पत्नी किशोरी लाल व उसकी सास कमली देवी पत्नी भीम सिंह खेतों में काम कर रही थीं। अचानक दोनों पर रंगड़ों ने हमला कर दिया। रंगड़ों के काटने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को सिविल अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया। प्रियंका ने इस दौरान दम तोड़ दिया। कमली देवी का उपचार चल रहा है। उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

प्रियंका गरीब परिवार से संबंध रखती थी। वह अपने पीछे पति और डेढ़ साल का बेटा छोड़ गई है। प्रशासन ने परिवार को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *