महंगाई और बेरोजगारी पर 14 नवंबर को शिमला में कांग्रेस निकालेगी विरोध रैली

शिमला : बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में कांग्रेस के चलाए गए जिला स्तरीय प्रदर्शन के बाद अब 14 नवंबर को शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की अगुवाई में राज्य स्तरीय विरोध रैली होगी। रैली में कांग्रेस के सभी विधायक, पूर्व विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में बैठक पार्टी महासचिव रजनीश किमटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों की इस रैली में उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *