मुख्यमंत्री ने किया सैनिक भीम बहादुर पुन के निधन पर शोक व्यक्त

हिमाचल: जम्मू-कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई।  हंदवाड़ा में आज सुबह दो जवान उस समय हिमस्खलन की चपेट में आ गए जब वे अपनी डयूटी दे रहे थे। उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया परंतु जब तक उन्हें बाहर निकाला गया तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों जवानों की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान गनर अखिलेश कुमार पटेल और राइफलमैन भीम बहादुर पुन के तौर पर हुई है। 27 वर्षीय भीम बहादुर पुन हिमाचल के सोलन जिला सुबाथू के रहने वाले थे। उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दोनों जवानों की शहादत को सलाम करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सैनिक भीम बहादुर पुन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है, जिन्होंने श्रीनगर में गश्त के दौरान शहादत प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *