शिमला: सेजिज़ संस्था ने किया डाउंटी गांव का भ्रमण

  • इलाके की प्राकृतिक वनस्पति के बारे में सदस्यों को दी गई जानकारी
  • संस्था के लगभग 91 सदस्यों के अलावा लोरिएट पब्लिक स्कूल व आकलैंड स्कूल फा़र बाएज़ के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भी लिया भ्रमण में हिस्सा

अंबिका/शिमला: सेजिज़ संस्था शिमला ने पिछले कल यानि रविवार को जुब्बरहट्टी से दाऊंटी गाँव तक के प्राकृतिक भ्रमण का आयोजन किया। सेजिज़ की सचिव पद्मिनी परमार ने जानकारी दी कि सेजिज़ साल में दो बार प्राकृतिक भ्रमण का आयोजन करता है। वसंत ऋतु में शिमला से ऊपर की ओर व पतझड़ में निचली ओर जाते हैं। इस दौरान उस इलाके की प्राकृतिक वनस्पति के बारे में सदस्यों को जानकारी दी जाती है।

सेजिज की प्रैस सचिव माला सिंह ने बताया कि संस्था के लगभग 91 सदस्यों के अलावा लोरिएट पब्लिक स्कूल व आकलैंड स्कूल फा़र बाएज़ के विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भी इस भ्रमण में भाग लिया। सभी सदस्य प्रातः 10 बजे जुब्बरहट्टी माउंट शिवालिक स्कूल पहुंचे और वहां दो मिनट का मौन रखकर संस्था के सदस्य स्व. स. पृथपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।  माला सिंह ने कहा कि  इसके बाद सभी सदस्य दाऊंटी गांव की ओर  रवाना हुए। लगभग 4 किमी. का रास्ता पैदल तयकर के सभी सद्स्य दाऊंटी गांव पहुंचे। सेजिज़ के संयंत्र विशेषग्य मेला राम शर्मा व एसएल कश्यप ने सभी को रास्ते में पाए गये विभिन्न पौधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूरी टीम ने गांव के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ़ उठाया। उन्होंने यह भी बताया कि सेजिज़ के सदस्य कर्नल (रि.) अतुल परमार अपने निवास जाखू से प्रातः 5.50 बजे पैदल चल कर जुब्बरहट्टी पहुंचे। सेजिज़ के अध्यक्ष आरएल जैन ने लाॅरेट पब्लिक स्कूल व मांउट शिवालिक स्कूल का हर संम्भव सहायता व सेजिज़ के सभी उपस्थित सदस्यों का इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने पर उनका आभार जताया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *