कांग्रेस सोशल मीडिया के 12 विस क्षेत्रों के संयोजक व सह-संयोजक नियुक्त

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने राष्ट्रीय हाईकमान व प्रदेश हाईकमान की स्वीकृति के बाद द्वितीय चरण में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संयोजक व सह-संयोजकों की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति कर दी है। अभिषेक राणा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू से संयोजक जीवन खुराना व सह-संयोजक रविन्द्र कुमार, सरकाघाट विस क्षेत्र से संयोजक प्रवीण चंदेल, धर्मपुर विस क्षेत्र से संयोजक लक्की वर्मा व सह-संयोजक मितुल ठाकुर, बल्ह विस क्षेत्र से संयोजक भूपिंद्र सिंह गुलेरिया, सुलह विस क्षेत्र से संयोजक अनिल कुमार जलोटिया, नालागढ़ विस क्षेत्र से संयोजक विक्रमजीत धीमान, कुटलैहड़ विस क्षेत्र से संयोजक मुकेश चंद पठानिया व सह-संयोजक मुनीष बैंस, द्रंग विस क्षेत्र से संयोजक भीम सेन ठाकुर, बिलासुर विस क्षेत्र से संयोजक नरेश ठाकुर, कांगड़ा विस क्षेत्र से संयोजक मोहित कुमार, चिंतपुर्णी विस क्षेत्र से संयोजक सुदर्शन ठाकुर व कसौली विस क्षेत्र से संयोजक यशपाल सिंह को नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया कि दूसरी नियुक्ति की इस अधिसूचना के बाद तीसरी व अंतिम सूची भी शीघ्र ही घोषित कर दी जाएगी।उन्होंने बताया कि उसके बाद जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *