शिमला: अवैध निर्माण पर निगम की सख्त कार्रवाई…(वीडियो)

शिमला: नगर निगम ने राजधानी शिमला में अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ आज कार्रवाई की। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों पर मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए शहर के रामबाजार और लोअर बाजार में अवैध कब्जे हटाए गए। हालांकि हाईकोर्ट ने नगर निगम को दिवाली से पहले तुरंत अवैधकब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

नगर निगम शिमला के सहायक आयुक्त ओम प्रकाश ठाकुर का कहना है कि तह बाजारियों को यहां बैठने की जगह दी गई थी, लेकिन उन्होंने यहां प्लाई बोर्ड के ढांचे तैयार कर लिए। तहबाजारियों ने प्लाईवुड और लोहे की ग्रिल से पक्की दुकानें खड़ी कर दी थी। शहर के कोर एरिया में निर्माण पर पूर्ण रोक है। मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने इन्हें नोटिस दिया था। उधर, प्रदेश हाईकोर्ट ने भी इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इसे तोड़ने के आदेश दे दिए। निगम ने शुक्रवार शाम तक सभी तहबाजारियों को अपना अवैध निर्माण तोड़ने का वक्त दिया था। लेकिन इसके बावजूद मौके पर दुकानें नहीं हटाईं गई। जब ये निर्माण नहीं हटाए गए तो निगम की टीम बुलाकर इनको हटाना पड़ा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *