किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सैंकड़ो लोगों ने डाली महानाटी

किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित करने के लिए सैंकड़ो लोगों ने डाली महानाटी

किन्नौर : जनजातीय जिला किन्नौर की संस्कृति और परंपरा की महत्ता को बनाये रखने व लोगों को इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान महानाटी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न महिला मंडलों से आई सैकड़ों महिलाओं ने किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और वेशभूषा को परिलक्षित किया। महिलाओं ने किन्नौरी पारम्परिक परिधानों के साथ आभूषणों से सज-धज कर कायंग नामक नाटी डाल सबके मन को मोह लिया।

इस महानाटी के आयोजन का उदेश्य किन्नौर की अद्भुत एवं विलुप्त होती संस्कृति और परंपरा को कायम रखना तथा इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है। किन्नौर के ज़िलाधीश गोपाल चंद ने बताया कि चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव को संरक्षित करने और प्रचार-प्रसार के लिए महानाटी का आयोजन किया गया ताकि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *