धर्मशाला : धर्मशाला में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। भाजपा के विशाल नैहरिया 6758 मतों से जीते हैं। कुल 82137 मतदाता थे जिनमें से 52485 वोट डाले गए। 430 लोगों ने नोटा दबाया। 24 मत रद्द हुए। नैहरिया के नजदीकी प्रतिद्वंदी राकेश कुमार को 16740 वोट मिले, जबकि विशाल नैहरिया ने कुल 23498 वोट हासिल कर जीत सुनिश्चित की।