नगर पंचायत कण्डाघाट के चुनाव परिणाम

पच्छाद उपचुनाव: बूथ पर डम्‍मी ईवीएम रखने पर विवाद, जांच के आदेश

नाहन: जिला सिरमौर की पच्‍छाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। कांग्रेस पदाधिकारियों का आरोप है कि पोलिंग बूथ नंबर 84 गडासर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डमी मशीन रखी हुई थी। कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर के बेटे पंकज मुसाफिर ने इसकी शिकायत निर्वाचन विभाग शिमला से कर दी है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए 100 मीटर के दायरे से पहले ही अपना एजेंट बूथ स्थापित किया हुआ था। आरोप है कि कथित कार्यकर्ता ने एक महिला से बदसलूकी की है। मामले की जांच की जा रही है।

एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने सेक्‍टर मजिस्‍ट्रेट और स्‍थानीय पुलिस को जांच के आदेश दियें हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बूथ को दूरी के तय मानकों अनुसार उचित स्‍थान पर पीछे कर दिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *