भाजपा बयानबाजी में नहीं, विकास में रखती है विश्वास..

सिरमौर: पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के नारग तथा सराहन में आयोजित विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज भाजपा उम्मीदवार रीना कश्यप के समर्थन में सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के नेताओं की तथ्यहीन तथा भ्रामक बयानबाजी के बावजूद भी भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई जिससे वह घबराए हुए हैं। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में कांग्रेस नेताओं के पास केन्द्र व प्रदेश सरकार के विरुद्ध न कोई मुद्दा है न कुछ कहने के लिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा मात्र बयानबाजी में विश्वास नहीं रखती तथा प्रदेश के विकास में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही प्रदेश के लोगों के हित में कई ऐतिहासिक कल्याणकारी निर्णय लिए है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न निर्णयों को कार्यान्वित किया है जिससे प्रदेश के लोगों की आर्थिकी निश्चित रूप से सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन मंच कार्यक्रम को राजनीतिक विरोधियों द्वारा भी सराहा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में मजबूत राष्ट्र बन कर उभरा है और विश्व ने भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्वीकारा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में राज्य के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल कर अपने आप में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के देश में सबसे अधिक वोट मिले सबसे ज्यादा था तथा सबसे अधिक वोट प्रतिशत जीत का अंतर भाजपा सांसद किशन कपूर का था, जो कांगड़ा संसदीय सीट से हैं।

उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में राष्ट्र को एक मजबूत नेतृत्व मिला है। उन्होंने कहा कि आज भारत नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में विश्व शक्ति बन कर उभरा है। मुख्यमंत्री ने पच्छाद के लोगों से आग्रह किया कि विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में मतदान करें।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *