कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए कर्मचारियों पर दवाब बनाने के आरोप… (वीडियो)


शिमला: प्रदेश में हो रहे उपचुनावों को लेकर जहाँ राजनितिक माहौल में काफी हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस द्वारा भाजपा पर सत्ता दुरुपयोग के आरोप लगाएं जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी सरकारी कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रही है और विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह पच्छाद क्षेत्र के सरकारी कर्मचारियों पर भाजपा के पक्ष में मतदान करने का दबाव बना रहे हैं।

कांग्रेस सचिव हिमराल का कहना है कि बिंदल और महेंद्र सिंह यहां सरकारी तंत्र का यहां सरेआम दुरपयोग कर रहें हैं। लोगों को यह कह कर डराया जा रहा है कि अगर उन्होंने यहां भाजपा को अपना समर्थन नहीं दिया तो क्षेत्र का विकास तो छोड़ो। यहां के स्थानीय कर्मचारियों को भी दूर दराज के क्षेत्र देखने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सांसद भी लोगों को पैसे बांट रहे है जिसे किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी शिकायत दी थी, लेकिन नोटिस जारी करने की फॉर्मेलती आयोग द्वारा की गई जबकि तथ्यों के साथ शिकायत दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

हरि कृष्ण हिमराल ने पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रचार की सूचनाओं की समीक्षा करते हुए लोगों को भरोसा दिलाया है कि उनके साथ किसी भी प्रकार का राजनैतिक उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। न तो सरकारी कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से डरने की बात है न लोगों को। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के पदाधिकारियों की पूरी नजर भाजपा पर है। भाजपा का धन बल काम आने वाला नहीं है। कांग्रेस पच्छाद व धर्मशाला उप चुनाव भारी मतों से जीतेगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *