कांगड़ा: टिप्पर-कार में टक्कर से 2 श्रद्धालुओं की मौत

कांगड़ा: कांगड़ा के देहरा में खबली दोसड़का में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां टिप्पर और मारुति कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हैं। ये श्रद्धालु लुधियाना से कांगड़ा के मां बगलामुखी मंदिर जा रहे थे। बगलामुखी मंदिर से 8 किलोमीटर पहले देहरा के खबली दोसड़का में एनएच-503 हादसा हो गया। टिप्पर (HP36D 7512) धर्मशाला से देहरा की तरफ जा रहा था। मारुति कार (PB10 CP 6597) लुधियाना से बगलामुखी मंदिर जा रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार लोग अपनी निजी कार में बगलामुखी मंदिर शीश नवाने आ रहे थे। शाम के करीब देहरा के खबली दोसड़का के निकट सामने से तेज रफ्तार में आ रहे टिप्पर चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। इससे कार में सवार अपूर्वा पूरी (40) पत्नी संदीप पुरी और पारस पुरी (28) पुत्र सुरिंद्र पुरी निवासी 228 सी माडल टाउन लुधियाना (पंजाब) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे अन्य संदीप पुरी (55) पुत्र वेद प्रकाश और तरुणा पुरी (28) पुत्री सुरिंद्र पुरी गंभीर तौर पर घायल हो गए। सभी 228 सी माडल टाउन लुधियाना (पंजाब) के रहने वाले हैं। घायलों को सिविल अस्पताल देहरा में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया है। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी देहरा रणधीर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने टिप्पर को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *