हिमाचल: सेल्फी लेते ब्यास नदी में गिरा पर्यटक..

कुल्लू : बेंगलुरु से घूमने आई दो लड़कियां पार्वती नदी में गिरी, एक लापता

कुल्लू : कुल्लू जिला के कसोल में दो लड़कियों के पार्वती नदी में बहने का मामला सामने आया है। घटना बुधबार दोपहर करीब 1:20 बजे की है। बता दें कि लड़कियां पार्वती नदी के किनारे घूमने गई थी। वह दोनों पत्थर पर बैठी थी और दोनों का पांव फिसलने से नदी में गिर गईं। हादसे में 24 वर्षीय कोमल पुत्री विमल राय निवासी सूबेदार बस्ती करसॉन्ग जिला दार्जिलिंग नदी में गिरने के बाद किनारे लग गई व बाहर निकल आई। लेकिन दूसरी लड़की 26 वर्षीय प्रियंका जैन पुत्री मुकेश जैन निवासी गुवाहटी पार्वती नदी में बह गई। 100 मीटर तक लड़की बहती हुई दिखी, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा। मणिकर्ण और जरी पुलिस भी इसकी तलाश में लगी हुई है। बताया जा रहा है ये दोनों बुधवार सुबह ही दिल्ली से कसोल पहुंची थी। उसके बाद घूमने कसोल में पार्वती नदी के किनारे गई थी, जहां पर ये हादसा हुआ। यह दोनों लड़कियां बेंगलुरु में माउंट गर्ल्स कॉलेज में दोस्त बनी थी। कोमल अपनी सहेली के नाम और पिता के नाम के सिवाय कुछ नहीं जानती है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *