सिरमौर: मुख्यमंत्री जयराम का रोड शो, रीना कश्यप के पक्ष में मांगे वोट

सिरमौर : सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा उप-चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप के पक्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज राजगढ़ तथा पझौता में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार सिरमौर जिले के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है तथा वर्तमान कार्यकाल में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा ही 133 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं।  जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता प्रदेश व क्षेत्र में हो रहे विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद के विकास के बारे में वो पूछ रहे हैं जो लम्बे समय तक यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वास्तव में यह उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने इतने लम्बे समय तक क्या किया कि आज भी पच्छाद पिछड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल में ही राजगढ़ में प्रदेश पथ परिवहन निगम का उप डिपो खुला है।  जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ कार्यशैली में भी परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बदले की भावना को त्याग कर विकास की नींव को मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अपने पौने दो साल के कार्यकाल में ऐसे नवीन प्रयास किए हैं जो आम जन के लिए सहारा बन कर उभरे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बुजुर्गों का सम्मान करते हुए अपने पहले ही निर्णय में सामाजिक सुरक्षा पैंशन की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में आज भारत की विश्व में साख बढ़ी है और पूरी दुनिया भारत की और आशा भरी नज़रों से देख रही है। इस अवसर पर सैंकड़ों लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *